Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः डॉ.आलोक श्रीवास्तव की स्मृति में रंगों ने बयां किए सामाजिक सरोकार! पांचवीं पुण्यतिथि पर सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल में चित्रकला व रंग भरने की प्रतियोगिता,विजेताओं को किया गया सम्मानित



सुल्तानपुर।सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ.आलोक श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को आयोजित चित्रकला एवं रंग भरने की प्रतियोगिता बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का उत्सव बन गई। रंगों और कल्पनाओं से सजी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण,राष्ट्रभक्ति,शिक्षा,सामाजिक जागरूकता,प्रकृति और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर प्रभावशाली चित्र बनाकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश प्रजापति,बीआरसी कार्यालय के संदीप पांडे और अशोक मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर तथा स्वर्गीय डॉ.आलोक श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।अतिथियों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए उनकी रचनात्मक सोच और सामाजिक संदेशों की सराहना की।विद्यालय प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय डॉ.आलोक श्रीवास्तव का मानना था कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को भी मंच मिलना चाहिए। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता उसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है,जिससे बच्चों में सृजनात्मकता,आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड,पुरस्कार और सहभागिता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया,जबकि निर्णायक मंडल में ज्योति दुबे,पंकज श्रीवास्तव और अरुण तिवारी ने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।अंत में विद्यालय परिवार ने स्वर्गीय डॉ.आलोक श्रीवास्तव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विकास शुक्ला, कृष्ण मौर्य, प्रज्ञा शुक्ला, अरमान सलमानी, सुनील, अरुण श्रीवास्तव, रेखा, हेमलता, अलसबा, शुभ्रा दुबे, सविता, उमेश तिवारी, तबस्सुम बानो, आकांक्षा यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |