Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सेहत साथी सेवा शिविर में 204 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, नौ लोगों को मिले निःशुल्क चश्मे


लखनऊ। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-एन, अलीगंज में सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 204 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई।

शिविर में  कुल 140 पुरुष एवं 64 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में बुखार, बदन दर्द, खांसी-जुकाम एवं पैरों में दर्द की समस्याओं से पीड़ित लोगों को आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण की गई।

शिविर में आए 41 लोगों की बीपी तथा 35 लोगों की शुगर जांच की गई। वहीं, नेत्र परीक्षण के बाद 9 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में आए सभी 204 लोगों के आयुष्मान कार्ड की जांच भी की गई। पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने की जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |