Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः कॉन्सेप्ट आरएनए द्वारा लखनऊ में नर्सिंग करियर गाइडेंस सेमिनार 2026 का आयोजन


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गांधी भवन में कॉन्सेप्ट आरएनए द्वारा नर्सिंग करियर गाइडेंस सेमिनार 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)  दिनेश राजपुरोहित तथा नर्सिंग विशेषज्ञ श्री राजेश चैधरी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। दोनों कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे।

सेमिनार में लखनऊ एवं आसपास के विभिन्न नर्सिंग संस्थानों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग को केवल एक करियर विकल्प नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और समाज के प्रति समर्पण से जुड़ा सम्मानजनक पेशा बताया गया।

दिनेश राजपुरोहित एवं राजेश चैधरी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कॉलेज के दौरान नर्सिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की संतुलित एवं योजनाबद्ध तैयारी, नर्सिंग क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, भविष्य की संभावनाओं तथा करियर की आगे की दिशा पर चर्चा की। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर भी जोर दिया। सवाल-जवाब सत्र में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम में कॉन्सेप्ट आरएनए की यूट्यूब टीम के सागर सर, विकास सर, स्वरा मैडम, अक्षय सर एवं केके सर भी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर विभिन्न नर्सिंग महाविद्यालयों के सम्मानित प्राचार्य, शिक्षाविद् एवं शिक्षण स्टाफ भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित रहे। नर्सिंग शिक्षा एवं नर्सिंग जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान, सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

बाराबंकी से आई छात्रा श्वेता ने बताया कि इस सेमिनार से उन्हें अपने करियर को लेकर बेहतर स्पष्टता मिली और आगे बढ़ने के लिए नया उत्साह एवं आत्मविश्वास प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे की गरिमा और व्यापक संभावनाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें सही समय पर सही तैयारी शुरू करने, अपने करियर की दिशा स्पष्ट करने और नर्सिंग सेवा के मूल भाव को समझते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |