Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सूर्या सैनिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर समारोह 2026-27 का हुआ आयोजन


लखनऊ। सूर्या सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026दृ27 के इन्वेस्टिचर समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में उत्साह के साथ किया गया। समारोह में नव नियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को औपचारिक रूप से उनके दायित्व सौंपे गए तथा नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल दीपक कुमार दयाल, सेना मेडल (ैड) तथा विशिष्ट अतिथि  श्रीमती स्वाति सिंह, वाइस प्रिंसिपल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, शहीदपथ रहीं। इस अवसर पर ब्म्व् श्रीमती स्वाति पालय हेडमास्टर श्री अमित कुमार पाल, य डायरेक्टर कैडेट एक्सीलेंस स्क्वाड्रन लीडर राखी अग्रवाल,एवं श्री एस.वी. सिंह, स्कूल कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात नव नियुक्त छात्र नेताओं को बैज प्रदान कर उनके दायित्वों की औपचारिक घोषणा की गई। छात्र परिषद के सदस्यों ने अनुशासन, सत्यनिष्ठा, साहस, जिम्मेदारी एवं निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।स्कूल कैप्टन (बालक) कैडेट असद अहमद एवं स्कूल कैप्टन (बालिका) कैडेट दिव्यांशी मौर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी कैडेट्स का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेतृत्व करने और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह युवा कैडेट्स के लिए इस संदेश का प्रतीक बना कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाना, दूसरों को प्रेरित करना तथा चरित्र, अनुशासन और सेवा की उच्चतम परंपराओं को बनाए रखना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |