लखनऊ। आउटर रिंग रोड स्थित किसान पथ पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के केबिन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चिपक गया, जिसमें चालक और परिचालक अंदर ही जिंदगी और मौत के बीच बुरी तरह फंस गए। फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (ैक्त्थ्) की टीमों ने संयुक्त रूप से घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद केबिन को काटकर दोनों घायलों को सकुशल बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी 5 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11रू00 बजे फायर स्टेशन सरोजनी नगर के कंट्रोल रूम को फोन (087870 90145) द्वारा मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में सरोजनी नगर के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुमित प्रताप सिंह तुरंत 01 फायर टेंडर और रेस्क्यू यूनिट के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
हादसे की भयावहता को देखते हुए प्रभारी ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और एफएस आलमबाग से 01 रेस्क्यू यूनिट तथा एफएस हजरतगंज से डक्त्ट रेस्क्यू यूनिट को भी तत्काल बैकअप के लिए मौके पर बुलवाया।
घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने देखा कि केबिन पूरी तरह पिचक चुका था और उसमें ड्राइवर व परिचालक फंसे हुए थे। सरोजनी नगर की टीम ने बिना समय गंवाए कटर की मदद से केबिन को काटना शुरू किया और अदम्य साहस का परिचय देते हुए पहले परिचालक को बाहर निकाला।
इसी बीच आलमबाग, हजरतगंज (डक्त्ट) की रेस्क्यू यूनिट्स और एसडीआरएफ (ैक्त्थ्) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तीनों अग्निशमन यूनिटों और ैक्त्थ् ने संयुक्त रूप से केबिन का बाकी हिस्सा काटकर फंसे हुए चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।घायल चालक की पहचान शैलेन्द्र पता जालौन,वाहन क्रमांकरू न्च् 92 ।ज् 3170 है। रेस्क्यू के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फायर ब्रिगेड की तीनों टीमों और ैक्त्थ् के त्वरित रिस्पॉन्स व सूझबूझ की वजह से दो बहुमूल्य जानें बचाई जा सकीं।
