गंगाजल लेकर वापस 9 तारीख को पहुंचेंगे और प्रसिद्ध प्राचीन मां लासा देवी मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम कर 10 तारीख को इटौंजा में शिव शंकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के इटौंजा नगर पंचायत में स्थित निगोड़े शिव मंदिर से सैकड़ों की तादाद में कांवरिया गंगाजल लाने के लिए कानपुर बिठूर के लिए रवाना हो गये। गुरुवार सुबह 10 बजे इटौंजा स्थित निगोड़े नाथ शिव मंदिर पर शिव भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर ढोल-नगाड़े और बैंड बाजों के साथ नाचते गाते हुए, शिव मंदिर भोलेनाथ से चलते हुए, इटौंजा मार्केट होते हुए, इटौंजा चैराहा पार कर माल रोड पेट्रोल टंकी के पास रुके। जहां पर सैकड़ो की तादाद में इटौंजा के नगर वासी व इटौंजा मार्केट के व्यापारी मौजूद रहें। जहां पर इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी कमल, बीजेपी नामित सभासद सुधाकर अवस्थी, सभासद सत्यम पांडेय, अमित कश्यप सभासद, अन्नू गुप्ता, अरुण अवस्थी, अंकुर गुप्ता इटौंजा युवा सपा नेता, सैकड़ो की तादाद में कांवरियों को कानपुर बिठूर के लिए गंगाजल लेने के लिए मौजूद रहे। वहीं कानपुर बिठूर से कांवरिया गंगा जल लेकर 9 तारीख को प्रसिद्ध प्राचीन मां लासा देवी मंदिर परिसर में विश्राम भोजन करेंगें। 10 तारीख को सुबह चलकर गंगाजल इटौंजा में शिव शंभू भोलेनाथ जी का जलाभिषेक करेंगे। जहां पर सैकड़ो की तादात में कांवरिया गंगाजल लेने के लिए बिठूर गए हैं। इस दौरान इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चाक-चैबंद व कड़ी व्यवस्था रहीं,जहां लगभग चार से पांच दरोगा कई सिपाहियों ने शिव शंभू कांवरियों के लिए तैनात किए गए जोकि कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते नजर आयें। वही इटौंजा नगरवासी अन्नू गुप्ता ने बताया कि यह कावड़ यात्रा तीसरी बार जा रही है,सभी व्यापारी व अन्य लोग मिलकर कावड़ यात्रा का संचालन करते हैं और यह तीसरी बार यात्रा इटौंजा से कानपुर बिठूर के लिए रवाना हुई है।
