Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दिव्यांग बच्चों की कलाइयों पर सजा प्यार का रक्षा सूत्र, खिल उठे चेहरे! 1997 से कायम है रिश्तों की यह डोर, दिव्यांग बच्चों संग हर त्योहार मनाते हैं रोशनलाल उमरवैश्य


प्रतापगढ़। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब अक्षम विद्यालय बढ़नी में एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिला टीम ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। क्लब सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, लड्डू, फल और उपहार भेंट किए। राखी बंधवाकर उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।इस अवसर पर बच्चों ने गीत और चुटकुले प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्लब की महिला सदस्यों ने बच्चों के साथ घुल-मिलकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया।एलायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन किसी भी दिव्यांग बच्चे की कलाई सूनी न रहे, इसी संकल्प के साथ क्लब वर्षों से बच्चों के बीच यह पर्व मनाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि 1997 से लगातार दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिल रहा है। अब इन बच्चों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा लगता है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि समाज उन्हें बराबरी का सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन दे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ त्योहार मनाने से जो आत्मिक सुख मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। वरिष्ठ अध्यापक श्रीनारायण यादव ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य का प्रयास अनुकरणीय है। लोग अक्सर त्योहारों की व्यस्तता में जरूरतमंदों को भूल जाते हैं, लेकिन वह हर पर्व पर इन बच्चों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि बच्चे भी उन्हें अपने अभिभावक के रूप में देखते हैं। नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने की खुशी दोगुनी हो जाती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्व की खुशियां जरूरतमंदों और वंचितों के साथ साझा करनी चाहिए, तभी त्योहार की वास्तविक खुशी सार्थक होगी। कार्यक्रम में अमिता कुशवाहा, पूनम गुप्ता, सुनीता तिवारी, रेखा उमरवैश्य, विनय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक यादव, अनिरुद्ध नारायण तिवारी, शंकर लाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |