Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जब आएगी सपा की सरकार, 16 अगस्त को घोषित की जाएगी छुट्टी-अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं सांसद अखिलेश यादव अभी से चुनावी मोड में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। अखिलेश यादव ने अभी से वादों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'मैं अपने तमाम साथियों को भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले समय में जब समाजवादी सरकार होगी, तो 16 अगस्त की छुट्टी महारानी वीरांगना अवंती बाई लोधी के जी के सम्मान में हम लोग करेंगे।'

अखिलेश ने कहा, 'जहां 15 अगस्त की स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होगी। वहीं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी को याद करने के लिए उनकी जयंती पर भी सरकार की छुट्टी होगी। न केवल छुट्टी होगी, बल्कि उनके सम्मान में सरकार की तरफ से उत्सव और कार्यक्रम कराने का काम भी हम समाजवादी लोग मिलकर के करेंगे।'

अखिलेश यादव ने कहा, 'आजादी के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने जो संविधान लागू किया। उसके बाद हमें आरक्षण के अधिकार मिलना शुरू हो गए। और उसका परिणाम यह हुआ कि धीरे-धीरे हम लोग आगे बढ़ने लगे। आज जो हमारे लोधी समाज के लोग इतने प्रतिष्ठित सम्मानित मंच पर बैठे हैं। उनको ये विश्वास दिलाना चाहता हूं के राजनैतिक सम्मान और स्थान देने का काम हम लोग समाजवादी लोग करेंगे। क्योंकि जब तक सम्मान और स्थान नहीं मिलेगा तब तक लोधी समाज के मन में विश्वास और भरोसा नहीं पैदा होगा। वो भरोसा और विश्वास पैदा करने के लिए हम लोग आपको आगे बढ़ाने का काम करेंगे।'

सपा अध्यक्ष ने कहा, 'यूपी में जिस सरकार को हम लोगों ने 10 साल से देखा है। अभी पिछले कई सालों से दिल्ली में देखा है। कहने को कहते हैं ये बहुत ताकतवर लोग हैं, डबल इंजन की सरकार है। लेकिन अभी देखा कि कम उम्र के नौजवानों ने ने हरा दिया। आने वाली पीढ़ी जो युवा है, उन्होंने वह मुकाबला कर दिखाया के सरकार के लोगों को पीछे हटना पड़ा। पीछे हट करके इस सरकार को स्वीकार करना पड़ा और अचानक एक पार्टी बनी। क्या जमाना आ गया है। नया परिवर्तन है, नई चीजें हैं। हमारा समाज ट्रांसपेरेंट हो गया है।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |