Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: निषाद पार्टी के 11वें स्थापना दिवस पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब! 51 किलो की माला पहनाकर डॉ. आशीष तिवारी ने किया डॉ. संजय निषाद का स्वागत


लंभुआ /सुलतानपुर। निषाद पार्टी का 11वां स्थापना दिवस रविवार, 16 अगस्त 2026 को आशियाना स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सेवार्थम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. आशीष तिवारी ने कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल के साथ ही पार्टी कार्यालय से आयोजन स्थल तक तथा आशियाना क्षेत्र में डॉ. आशीष तिवारी के समर्थन में लगाए गए होर्डिंग आकर्षण का केंद्र बने रहे। पार्टी के थीम सॉन्ग के दौरान डॉ. आशीष तिवारी ने मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि निषाद पार्टी और सेवार्थम फाउंडेशन लगातार पीड़ित, वंचित, असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों की बिना किसी भेदभाव के सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अपने क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, जर्जर मकानों पर छप्पर डलवाने और संकट के समय लोगों के साथ खड़े होने जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे।वहीं, डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निषाद समाज के आरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि “आरक्षण चाहिए कि नहीं चाहिए?” इसके जवाब में पूरा सभागार “आरक्षण चाहिए” के नारों से गूंज उठा। कई मिनट तक कार्यकर्ता “आरक्षण दो, आरक्षण दिलाओ” के नारे लगाते रहे। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपना वादा निभाते हुए निषाद समुदाय को आरक्षण देना चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की मजबूत टीम गठित की जाए। इस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। स्थापना दिवस समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर निषाद पार्टी की नीतियों एवं संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |