Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः तुलसीसदन में सी0एम0 युवा क्षमता संर्वधन कार्यशाला में 300 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण! बैंक वित्त पोषण, तकनीकी समस्याओं के समाधान की दी गई जानकारी, चार लाभार्थियों को मिले नए आधुनिक ई-रिक्शा


प्रतापगढ़। मिशन निदेशक ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ लखनऊ के निर्देश पर तुलसीसदन (हादीहाल) में शुक्रवार को सी0एम0 युवा क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई और महाविद्यालयों के करीब 300 प्रशिक्षार्थी एवं छात्र शामिल हुए। कार्यशाला में सी0एम0 युवा समाधान टीम लखनऊ के अमित सिन्हा और मुकेश वार्ष्णेय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों के सवालों का जवाब देते हुए योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं, प्रक्रिया और लाभ के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला के दौरान बजाज कंपनी द्वारा बैंकों के माध्यम से वित्त पोषण के जरिए अभिषेक यादव, निर्मला देवी, आजाद सिंह और कृष्णा पटेल को नए आधुनिक ई-रिक्शा वितरित किए गए। इससे युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला में अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों की मौजूदगी में योजना से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के निराकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने युवाओं को बैंक ऋण एवं योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण जे0एन0 सिंह यादव एवं अजय प्रसाद सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया। कार्यशाला में जनपद के प्रमुख उद्यमी एवं व्यापारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. अनाम प्रमुख ऑवला उद्यमी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |