Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप! घर से 40 हजार रुपये और जेवर गायब होने की भी शिकायत, पुलिस ने शुरू की तलाश


पूरनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम चांट फिरोजपुर निवासी महिला ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने के मामले में पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने घर से 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब होने की बात भी पुलिस को बताई है। महिला के अनुसार 19 अगस्त को वह अपनी विवाहित पुत्री के साथ खुटार क्षेत्र के ग्राम बेला नवदिया में बीमार भाई को देखने गई थी। घर पर उसकी दो बेटियां मौजूद थीं। दोपहर करीब 1रू30 बजे फोन करने पर मझली बेटी ने बताया कि उसकी छोटी बहन खुशबू काफी देर से घर पर नहीं है। महिला घर पहुंची तो परिजनों से जानकारी मिली कि गांव का रवि पुत्र शेर सिंह कथित रूप से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने तहरीर में बताया कि किशोरी के लापता होने के साथ ही घर में रखे 40 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर भी नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी बेटी का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को जल्द बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |