Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः घैला पुल के पास गोमती नदी में नहाते समय 12 वर्षीय बच्चा डूबा, गहरे पानी में जाने पर पैर फिसला, मड़ियांव पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही तलाश


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के मड़ियांव थाना क्षेत्र घैला पुल के पास गोमती नदी में नहाते समय एक 12 वर्षीय बच्चा डूब गया। सूचना मिलने पर मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा मय पुलिस मौके पर पहुंचे, गोताखोरों की मदद से किशोर (बच्चे) की तलाश जारी है। वहीं बसंत कुंज योजना स्थित जंगी होटल के पास रहने वाला 12 वर्षीय सैफ दोपहर में अपने दोस्त नैतिक (12) के साथ गोमती नदी में नहाने गया था, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी, नहाते समय सैफ गहरे पानी में जाने से पैर फिसल गया और डूबने लगा। उसके दोस्त नैतिक ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मड़ियांव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया, पुलिस टीम लगातार किशोर की तलाश कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं परिजनों को शाम करीब 5 बजे घटना की जानकारी मिली, सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अकेले नदी या अन्य गहरे जलाशयों में नहाने के लिए न जाने दें,ऐसी घटनाओं से बचा जा सकें। वहीं मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश लगातार जारी है, पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, बचाव अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |