Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी ने सुनीं 11 जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं स्थायी समाधान के दिए निर्देशय सीएम हेल्पलाइन, हेलो बागेश्वर और कॉलिंग प्रतिशत की भी की समीक्षा


उत्तराखड । अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से विद्युत, आपदा, पेयजल, मोबाइल नेटवर्क आदि से संबंधित कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों को आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया, जबकि अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने हेलो बागेश्वर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने विभागों को कॉलिंग प्रतिशत शत-प्रतिशत करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के संबंध में फीडबैक कॉलिंग में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विभागों का कॉलिंग प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम पाया जाएगा, उनके संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन आहरण पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |