Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: बल्दीराय में गूंजा ‘बोल बम’ का जयघोष, अयोध्या जलाभिषेक के लिए रवाना हुए 100 से अधिक कांवड़िये


बल्दीराय/सुलतानपुर)। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर बल्दीराय क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। बल्दीराय थाना क्षेत्र के जबरगंज समरथपुर से ‘जय महाकाल कांवड़ संघ’ के बैनर तले 100 से अधिक कांवड़ियों का जत्था भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अयोध्या धाम रवाना हुआ।

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ जबरगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद कांवड़िये डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते हुए समरथपुर स्थित काली माता मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और ‘हर-हर महादेव’, ‘जय महाकाल’ तथा ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पूजा-अर्चना के बाद सभी शिवभक्त अयोध्या धाम स्थित प्रसिद्ध प्राचीन नागेश्वरनाथ शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पैदल रवाना हुए। यात्रा को लेकर कांवड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री भाजपा मुकेश अग्रहरि ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट किए और पुष्पवर्षा कर उनकी सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।

कार्यक्रम में अमर बहादुर विश्वकर्मा, प्रधान राजेश शुक्ला, दीपक तिवारी, जयशंकर शुक्ला, अरुण पाठक, रिंकू जायसवाल, राहुल अग्रहरि, किशनलाल अग्रहरि, विजय सोनी, पवन यादव, रिंकू पाण्डेय, सत्यम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह एवं चैकी इंचार्ज देहली संदीप त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और कांवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |