Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका, 16 की मौत


तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। लेन्दे खोला (भोटेकोशी) में आई बाढ़ से रसुवा सीमा नाके पर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, टिमुरे सहित आसपास के दो बाजार बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। विनाशकारी बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई है। इस तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की भी आशंका है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुए भारी तबाही के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। उनके सलाहकार असीम शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री शाह सीधे ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और हर पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

रसुवा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ध्रुव प्रसाद अधिकारी के अनुसार, बाढ़ ने बाजार और कस्टम कार्यालय क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि रसुवा भन्सार क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद थे, जो बाढ़ में बह गए। पिछले साल की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए स्थान पर हाल ही में बनाया गया नया पुल भी इस बाढ़ में बह गया है।

जिला पुलिस कार्यालय रसुवा के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आई भीषण बाढ़ से टिमुरे बाजार की बस्ती प्रभावित हुई। रसुवा के प्रमुख जिला अधिकारी नरेन्द्र परियार ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से निचले तटीय क्षेत्र में जलविद्युत परियोजनाओं के बह जाने और बस्तियों में बाढ़ का पानी घुसने की भी खबर मिली है।

तिब्बत की ओर से आई बाढ़ से नेपाल पुलिस के तीन कार्यालयों को भी भारी क्षति पहुंची है। पुलिस प्रधान कार्यालय के अनुसार रसुवा जिले में इलाका प्रहरी कार्यालय टिमुरे, प्रहरी चौकी स्याफ्रुबेसी और प्रहरी चौकी रसुवागढ़ी प्रभावित हुए हैं। इस बीच, नुवाकोट में भी बाढ़ पहुंच गई है। जिला प्रशासन कार्यालय नुवाकोट के सूचना अधिकारी रूपेश प्रसाद नेपाल ने इसकी पुष्टि की है।

रसुवा में बाढ़ और संभावित जोखिम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिङ जाने वाले वाहनों को काठमांडू में ही रोक दिया है। काठमांडू उपत्यका ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के एसपी नरेशराज सुवेदी के अनुसार, बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन जिलों की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |