लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय श्रीमती अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो0 मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण व अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज राम बाबू सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र मोहनलालगंज में मोबाइल फोन छीनने वाले 03 शातिर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 01.08.2026 को वादी विवेक शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला, निवासी आदर्श नगर, जनपद उन्नाव (वर्तमान निवास- ग्राम सभा भागूखेड़ा) द्वारा थाना मोहनलालगंज पर सूचना दी गई कि दिनांक 29.07.2026 को वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक आए और वादी का मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
उक्त सूचना के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0 288ध्2026 धारा 3(5), 304(2), 351(3) बीएनएस थाना मोहनलालगंज लखनऊ पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन कर आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्यों का गहनता से परीक्षण किया गया।
उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीमो द्वारा टैक्निकल एंव मैनुअल साक्ष्य एवं स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 01.विशाल,02.आरजू,03.अनुज को को सैयद बाबा मोड़ की ओर से नहर पटरी होते हुए उत्तरगांव की तरफ आने वाले रास्ते से को गिरफ्तार किया गया, तलाशी के दौरान कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
03- पूछताछ विवरण-पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में तीनों मोटरसाइकिल घूम रहे थे। भागूखेड़ा चैकी के आगे सड़क पर एक व्यक्ति को मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखकर तीनों ने उसका मोबाइल छीनने की योजना बनाई। पीछे बैठे अभियुक्त द्वारा मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद तीनों अभियुक्त नहर पटरी के रास्ते मौके से फरार हो गए।
