लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को हर जरूरतमंद तक सहजता से पहुँचाने की मुहिम के तहत, बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महादेव होटल (इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप, सेक्टर-क्यू, जानकीपुरम) में 92वें विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहाँ कुल 132 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।’निःशुल्क जांच, दवाएं और आयुष्मान कार्ड वितरण
शिविर के दौरान लखनऊ के ख्यातिलब्ध डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और अन्य शारीरिक समस्याओं की गहन जांच की।आयुष्मान भारत योजनारू शिविर में मौजूद 40 पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए।निःशुल्क दवा व चश्मारू जांच के बाद जरूरतमंदों को दवाएं और दृष्टि दोष से पीड़ित मरीजों को नजर के चश्मे भी मुफ्त वितरित किए गए।
शिविर में पहुंचे महेश वर्मा (60 वर्ष) का घुटनों के दर्द, सविता (32 वर्ष) व ओम प्रकाश (28 वर्ष) का बुखार-जुकाम और फारूक (22 वर्ष) का एड़ी के दर्द का उपचार किया गया। इसके अलावा कंकी लाल, सौरभ, नीतू और भगवती प्रसाद सहित दर्जनों मरीजों को मुफ्त परामर्श व दवाएं दी गईं। सटीक चिकित्सा सलाह और समय पर मदद मिलने पर सभी लाभार्थियों ने बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।
शिविर के समापन पर मेडिकल टीम ने लोगों को बदलते मौसम की बीमारियों से बचने के उपाय बताए और एक स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
