Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः पर्यावरण संरक्षण का संदेश! नीलांश वाटर पार्क में गूंजा एक पेड़ मां के नाम का नारा, लगायें गये 1500 पेड़, एम.एल.सी प्रयागराज व एम.एल.सी अक्षय प्रताप सिंह, विशेष सचिव ने किया पौधारोपण


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील इटौंजा थाना क्षेत्र के अकड़रिया कलां गांव के पास प्रकृति को सहेजने और हरियाली के दायरे को विस्तार देने के लिए रविवार को नीलांश थीम पार्क रिजॉर्ट एवं वाटर पार्क में एक भव्य पौधारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। नीलांश फाउंडेशन द्वारा संचालित इस पार्क में श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत 2500 पौधे लगाये गये है। वहीं मां के सम्मान और स्वच्छ भविष्य का संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने पौधा रोपकर किया, उन्होंने कहा कि लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि ष्हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने का संकल्प है। वहीं दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह और इस पौधरोपण महाअभियान में कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य विशेष सचिव (न्याय) गौरव कुमार, एमएलसी सुरेंद्र कुमार चैधरी, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह,स्थानीय प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान अन्य लोग मौजूद रहे। नीलांश वाटर पार्क सीएमडी सतीश श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया, संदीप श्रीवास्तव ने पेड़ लगाए,नीलांश वाटर पार्क डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव ने कई पेड़ लगायें, मदन लाल ने एक पेड़ लगाया और कहा कि सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने एक पेड़ लगाकर कहा कि जलवायु परिवर्तन से मुकाबले की ढाल हैं पेड़ है और बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे कारगर हथियार है। पेड़ न केवल हवा शुद्ध करते हैं, बल्कि भूजल स्तर को सुधारने और जैव विविधता को बचाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि 1500 पेड़ लगाए गए हैं जो कि अब 2500 पेड़ लगायें जा चुके हैं, इसके आगे 2500 पेड़ और लगायें जायेंगे और केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लें, अपने परिवार, दोस्तों और समाज को श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान से जोड़ें। वहीं नीलांश वाटर पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम ने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है। इस दौरान मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल, लखनऊ जिला भाजपा विवेक सिंह,बधाइयां ग्राम प्रधान,अकराडिया कलां पूर्व ग्राम प्रधान, भाजपा इटौंजा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |