Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पति समेत तीन पर दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज


सांगीपुर/प्रतापगढ़।उदयपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के जरियारी गाँव निवासी अनीता देवी पुत्री ददन प्रसाद वर्मा ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है मेरी शादी अप्रैल 2022 में हिंदू रीति रिवाज से काजीपट्टी थाना गौरीगंज अमेठी निवासी दीपचंद्र पुत्र राम हरि वर्मा के साथ हुई लेकिन मेरे ससुराल के लोग दहेज के लिए शादी के बाद से ही मुझे मारते पीटते एवं प्रताड़ित करते रहे फिर भी सब कुछ सहन करते रही बीते 16 अगस्त 2026 शाम लगभग चार बजे मेरे पति दीप चंद्र,ससुर रामहरि,सासू फुलाऊ देवी तीनों लोग मिलकर बुरी तरह से मारा पीटा मेरा सिंदूर भी धो डाला एवं मेरे लड़के ऋषभ को मुझसे छीन लिया और मुझे कमरे में बंद कर दिया और कहा अपने मायके फोन लगाकर एक लाख रुपये एवं बुलेट गाड़ी मँगवाओ नहीं तो तुम्हें जलाकर मार दूंगा शाम को किसी तरह निकल कर पैदल ही अपने बच्चों के साथ अपने मायके के लिए निकल ली लेकिन रास्ते में एक नाले के पास ये लोग फिर आ गये और फिर से मारा पीटा  । उदयपुर एस,ओ,दीप नारायण के अनुसार तहरीर के आधार पर तीन पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |