रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के मुख्य चौक स्थित पुलिस बूथ के सामने से एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर बाइक बरामद करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार केसरी पुत्र स्वर्गीय हीरालाल केसरी निवासी बायपास रोड, डॉक्टर के.डी. सिंह के सामने, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की दुकान मुख्य चौक धर्मशाला रोड स्थित पुलिस बूथ के सामने है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर (काले रंग की) बाइक संख्या UP64 AD 9398 दुकान के पास खड़ी की थी।
बताया गया कि 19 जुलाई 2026 को शाम लगभग 4 बजे अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
घटना ऐसे स्थान पर हुई है जहां पुलिस बूथ मौजूद है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में चिंता व्याप्त है। लोगों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
