Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम पर मंथन।

रॉबर्ट्सगंज। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित रेलवे ओवरब्रिज से वर्षा जल के सीधे सड़क पर गिरने की समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से पानी का सुरक्षित निकास सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवागमन बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। साथ ही सड़कों के किनारे बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने परिवहन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग को विद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को जनपद के सभी दुर्घटना बहुल स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। इसके अलावा सड़क सुरक्षा से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड शैलेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |