Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: डीएपी-यूरिया की कालाबाजारी व जातीय जनगणना को लेकर JAP का प्रदर्शन।

रॉबर्ट्सगंज। जन अधिकार पार्टी (JAP) ने सोमवार को जातीय जनगणना, किसानों को डीएपी-यूरिया की उपलब्धता तथा अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। वहीं जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने किसानों को डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी से राहत दिलाने तथा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
पार्टी नेताओं ने पेट्रोल-डीजल पर करों में कमी, पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति तथा आदिवासियों की जमीनों के अधिग्रहण पर रोक लगाने की भी मांग की। प्रदर्शन में रविरंजन शाक्य, कुसुम मौर्य, बलिराम मौर्य, मनोज मौर्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |