Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सुकृत चौकी अंतर्गत 13 वर्षीय किशोर के अपहरण के प्रयास से क्षेत्र में सनसनी, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना।

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकृत चौकी इलाके में एक 13 वर्षीय किशोर को जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बट गांव निवासी सोनी सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र जिगर सिंह किसी कार्य से घर से निकला था। आरोप है कि शाम के समय गांव के बगीचे के पास बोलेरो वाहन से पहुंचे चार लोगों ने किशोर को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
किशोर के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक किशोर को छोड़कर बोलेरो वाहन से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपियों में एक व्यक्ति की पहचान मोनू पुत्र संजय, निवासी कुतुलुपुर (चौकी सुकृत) के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते लोगों के पहुंच जाने से एक बड़ी घटना टल गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में पुलिस के तरफ से कोई बयान नही आया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |