Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: नेशनल हाईवे के किनारे बनी नाली में डाला शीवर की पाइप! स्थानीय लोगों में आक्रोश


तिलोई/अमेठी। जिले के तिलोई ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मोहनगंज चैराहे पर स्थित एक मकान से नेशनल हाईवे किनारे बनी नाली में शौचालय का पाइप डाला गया है। आरोप है कि अदनान पुत्र चुन्ना ने बुधवार शाम अपने सीवर टैंक से यह पाइप नाली में डाला है।पाइप के माध्यम से सीवर टैंक का गंदा पानी और शौचालय की गंदगी सीधे सड़क किनारे बनी नाली में बह रही है।इससे चैराहे पर गंदगी फैलने और बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है।स्थानीय निवास रमेश चंद्र साहू, विनय कुमार शुक्ला, दीपक बंगाली, मोहम्मद आशू, संतोष गुप्ता, राकेश कुमार और राम लखन शामिल हैं, सभी सैकड़ों व्यक्तिओं इस कृत्य का विरोध किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदगी से चैराहे के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।इस संबंध में एन.एच.ए.आई. (छभ्।प्) की कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर आर.पी. सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |