Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चांदपुर: आधारशिला स्कूल में हिंदी स्पेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ


चांदपुर ।आधारशिला  स्कूल में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक हिन्दी स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई। जिन छात्रों ने अंतिम चरण के लिए क्वालीफाई किया, उनके परीक्षा परिणाम निम्नवत हैं--

  1. अंतिम परिणाम के रूप में कक्षा तीन से अर्णव ( तृतीय अ) ने प्रथम स्थान, भव्या (तृतीय द) ने द्वितीय स्थान जबकि निशिका (तृतीय अ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  2. कक्षा चतुर्थ में श्रियांश वर्मा (चतुर्थ द) ने प्रथम स्थान, जिगी ( चतुर्थ द) ने द्वितीय स्थान जबकि धैर्य (चतुर्थ द) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
  3. कक्षा पंचम से अथर्व गोयल (पंचम स) ने प्रथम स्थान, काव्या विश्वकर्मा (पंचम द) और अवनीश शर्मा (पंचम अ) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान जबकि (पंचम अ) के छात्र दैविक राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  4. कक्षा षष्ठ से आराध्या गोयल (षष्ठ अ) ने प्रथम स्थान, वेदिका सिंह (षष्ठ स) ने द्वितीय स्थान जबकि नव्या शर्मा (षष्ठ ब) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  5. कक्षा सप्तम से मोहक प्रताप सिंह (सप्तम ब) ने प्रथम स्थान, मृणालिनी कर्णवाल (सप्तम अ) एवं नैतिक चैहान (सप्तम द) ने द्वितीय स्थान तथा अंजलि मित्तल (सप्तम ब) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
  6. कक्षा अष्टम से मानिक भारद्वाज, (अष्टम ब) ने प्रथम स्थान, सक्षम सिंघल (अष्टम अ) ने द्वितीय स्थान जबकि आर्य भारद्वाज (अष्टम ब) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रधानाचार्या अनीता  शर्मा एवं उप- प्रधानाचार्य  बिजेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या  अनीता शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल- कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।  सभा का संचालन चतुर्भुज पाण्डेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |