संग्रामपुर/अमेठी। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा घुइसरनाथ धाम के समीप शुक्रवार दोपहर एक युवक ने व्हाट्सऐप पर परिवार को संदेश भेजने के बाद सई नदी में छलांग लगा दी। युवक की पहचान रवि मौर्या पुत्र विजय मौर्या ग्रामसभा डेहरा थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सघन तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अपने माता - पिता का बड़ा लड़का था।वही परिवार का सहारा बनता लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार बहुत परेशान था। ग्रामीणों के अनुसार आज वह प्रतापगढ़ के पवित्र धाम घुइसरनाथ धाम दर्शन के लिए गया था अपने भाई को व्हाट्स एप पर कुछ भेजकर सई नदी में कूद गया।घटना की जानकारी मिलते ही कुछ लोग मौके पर गये वहां प्रशासनिक गोताखोर द्वारा रवी को ढूंढा जा रहा था लेकिन पता न लगने पर अब प्रयागराज से स्पेशल फोर्स बुलाई गई है।
व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर बाबा घुइसरनाथ धाम के पास लगाई छलांग, तलाश जारी

