Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः शुरू होगी डायल फीकल स्लज सेवा! ऐप और टोल-फ्री नंबर से होगी शौचालय टैंक की बुकिंग


अमेठी। जिले में अब शौचालयों के सेप्टिक टैंक (फीकल स्लज) की सफाई के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला पंचायत राज विभाग ओला-उबर और डायल-112 की तर्ज पर श्डायल फीकल स्लजश् सेवा शुरू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत जिले की सभी 682 ग्राम पंचायतों में शौचालय टैंक खाली कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा के संचालन के लिए विकास भवन में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से सभी वाहनों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। जिलाधिकारी संजय चैहान और मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू के निर्देश पर शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य शौचालय टैंक की सफाई व्यवस्था को समयबद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। नई व्यवस्था के तहत लोग मोबाइल ऐप या टोल-फ्री नंबर के माध्यम से शौचालय टैंक की सफाई के लिए वाहन बुक कर सकेंगे। अनुरोध मिलते ही कंट्रोल रूम से सबसे नजदीकी उपलब्ध वाहन को संबंधित स्थान पर भेजा जाएगा। सेवा का लाभ लेने वाले व्यक्ति या संस्थान को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। योजना के तहत अब तक 17 वाहनों का पंजीकरण किया जा चुका है। इन सभी वाहनों की लोकेशन डिजिटल सिस्टम के जरिए ट्रैक की जाएगी, जिससे सेवा की निगरानी और संचालन अधिक प्रभावी होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि एकत्रित फीकल स्लज का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण अमेठी ब्लॉक के बेनीपुर स्थित फीकल स्लज ट्रीटमेंट सेंटर (एफएसटीसी) में किया जाएगा। इससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |