संग्रामपुर: कुएं में गिरा सांड, बचाई गई जान
July 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पुरे हरिवंश मजरे ठेंगहा निवासी अनिल पांडेय के प्रयास से खेतों के बीच कुएं में गिरे सांड की जान बचाई गई।मामला रविवार की रात खेतों के बीच में एक लगभग 15 फिट गहरा अंधा कुआं है । खेतों के फसल चरते हुए एक आवारा सांड इस कुएं में गिर गया खेतों को देखने गए समाजसेवी पूरे हरिवंश मजरे ठेंगहा निवासी अनिल पांडेय की नजर कुएं में गिरे सांड पर पड़ी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 व फायर ब्रिगेड के साथ -साथ पशु चिकित्सालय को फोन के माध्यम से जानकारी दी मौके पर पहुंची मिनी फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पीआरबी टीम की सहयता से पशु चिकित्सक डॉ बृजेश कुमार पाण्डेय व पशुधन अधिकारी सुशील कुमार व पैरावेट विकास सिंह उपस्थित घंटों प्रयास के बाद कुएं में गिरे सांड बाहर निकाला गया और तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया।पशु चिकित्सक ने बताया कि इसे स्थाई गौशाला में संरक्षित किया जाएगा।
