Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सम्पर्क मार्ग धंसा, रास्ता बाधित


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज -ठेंगहा मार्ग से बेभौरा होते हुए बरदहिया को जाने वाली  सड़क ओम प्रकाश मिश्रा के घर के समीप धंस गई जिससे यह रास्ता बाधित हो गया जिसके कारण राहगीरों को समस्या हो रही है।ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हमारे गांव में आने के लिए यह एक ही मार्ग था जो हल्की बारिश धंस गई जिससे कारण राहगीरों व ग्रामीणों को आने जाने में समस्या हो रही है।के के ओझा ने बताया कि चार पहिया वाहन पूरी तरह वर्जित करना पड़ा क्योंकि बहुत बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।करन वर्मा ने कहा कि अब साइकिल व मोटरसाइकिल के लिए भी यह मार्ग ठीक नहीं है प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र जाने व बेभौरा गांव में जाने के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझ कर जल्द ही सड़क की मरम्मत करा देना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |