संग्रामपुर: ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया गौशाला का शुभारंभ
July 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारापुर में 500 पशुओं की क्षमता वाली स्थाई गौशाला का शुभारंभ सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संग्रामपुर संजीव सिंह उर्फ रामू सिंह के हाथों फीता काट कर गौशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को लेकर वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कर 449पशुओ को गुड़ और केला खिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामू सिंह ने गौ माता की पूजा की साथ ही सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि घरों में पालतू गायों को न छोड़ें वे जगह -जगह जाते हैं और हरी भरी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।इस कार्यक्रम में प्रधान प्रेमनाथ कनौजिया तारापुर निवासी दिलीप यादव पशु-चिकित्सक डॉ बृजेश कुमार पाण्डेय, पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार,पैरवेट विकास सिंह, आशीष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
