Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जामोः विधान केसरी खबर का असर ! प्रधान के प्रयास से जिंदा पकड़ा गया काटने वाला बंदर


जामो/अमेठी। दुलापुर के प्रधान आरपी सिंह चंचल के प्रयास से 18 से 20 लोगों से भी अधिक लोगों को काटने वाला लहू लोहान करने वाला बंदर पकड़ा गया इसके लिए आरपी सिंह चंचल जी ने लखनऊ से भी टीम बुलाया था और स्थानीय वन विभाग की टीम भी इसमें लगी थी इसके लिए एक जंगला यानी पिंजरा जिसे कहते हैं वह कई दिन पहले दुलापुर पहुंच गया था इस बीच बंदर कई लोगों को काट रहा था अंततः गांव वासियों वन विभाग की टीम बाहर से आई टीम के द्वारा अंततः बंदर पकड़ा ही गया 


आज उसे जंगले में कैद करके जिला मुख्यालय अमेठी ले जाया जा रहा है जहां पर उसे कई दिन रखा जाएगा और बंदर के जो हालात है लोगों को काट लेने की इसमें सुधार के लिए उपचार भी उसका डॉक्टर से कराया जाएगा इसके बाद में उसे जंगल में छोड़ा जाएगा  दुलापुर गांव में एक प्रकार से बच्चों बूढ़ों बुजुर्गों महिलाओं में भय व्याप्त हो गया था बंदर दौड़ा करके लोगों को काट रहा था  लोग परेशान थे ऐसे में गांव के प्रधान आरपी सिंह चंचल लोगों के लिए बने सहारा उन्होंने इसके लिए भर्षक प्रयास किया और लखनऊ से भी टीम बुलाई पिजरे की व्यवस्था की वन विभाग के लोगों को जानकारी दी और मौके पर उन्हें बुलाया जो संभव था संसाधन भी उपलब्ध कराए और बंदर अंततः जिंदा पकड़ा गया उनकी मनसा थी कि बंदर जिंदा पकड़ा जाए उसे मारा न जाए और जैसे ही बंदर पकड़ा गया गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ गई और बंदर को पकड़ करके वन विभाग की टीम उसे जिला मुख्यालय गौरीगंज ले जा रही है गांव वासियों ने प्रधान आर पी सिंह चंचल जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है जिसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है  वन विभाग के बीट प्रभारी जामों पारस द्विवेदी जी ने बताया मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है और उसे जिला मुख्यालय अमेठी ले जाया जा रहा है मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |