Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अमेठी के जिला संयोजक राजकुमार पांडेय को पद व सदस्यता से किया निष्कासित


अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मध्यांचल उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अमेठी इकाई के जिला संयोजक राजकुमार पांडेय, निवासी ग्राम कोरारी, तहसीलध्जनपद अमेठी, को संगठन की जिम्मेदारियों के निर्वहन में अपेक्षित सक्रियता एवं संगठन विस्तार में संतोषजनक कार्य न करने के कारण तत्काल प्रभाव से पद एवं सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

जारी निष्कासन पत्र में कहा गया है कि संगठन द्वारा किए गए मूल्यांकन में यह पाया गया कि राजकुमार पांडेय संगठन के प्रति अपेक्षित गंभीरता और सक्रियता नहीं दिखा सके। इसके चलते संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें जिला संयोजक पद सहित संगठन की सभी जिम्मेदारियों एवं सदस्यता से मुक्त कर दिया गया है।

सार्वजनिक सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 27 जुलाई 2026 से राजकुमार पांडेय का भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), अमेठी इकाई से कोई संबंध नहीं रहेगा। यदि वे संगठन के नाम, पद, लेटरहेड, मोहर अथवा किसी भी प्रतीक-चिह्न का उपयोग करते हैं या स्वयं को संगठन का प्रतिनिधि बताते हैं, तो उसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे तथा संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी सूचना की प्रतिलिपि जिलाधिकारी अमेठी, पुलिस अधीक्षक अमेठी, जिला सूचना अधिकारी तथा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश कार्यालय लखनऊ को भी प्रेषित की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |