Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सर्पदंश से महिला घायल ,हुआ इलाज


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे चुरावन मजरे गोरखा पुर निवासी मोनी पत्नी सुरेन्द्र उम्र 26 वर्ष को आज  सुबह लगभग 10 बजे खेत मे काम करने जा रही थी कि सांप ने काट लिया। परिजनों ने घायल महिला मोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाये जहां इलाज किया गया। परिजनों के अनुसार आज सुबह 10 बजे मोनी घर से खेतों की घास काटने के लिए खेत के मेड़ों से होती हुई अपने खेतों में जा रही थी कि मेड़ के पास घांसो में बैठा जहरीला सांप मोनी को काट लिया उसके बाद सर्पदंश के स्थान पर मोनी ने धारदार ब्लेड से उस स्थान पर चीरा मार दिया उसकी यह गलती बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन समय से अस्पताल पहुंचने पर ठीक-ठाक इलाज हुआ और मोनी खतरे से बच गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |