Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः दलित पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास व एससीध्एसटी एक्ट में मुकदमा


सुल्तानपुर। जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांपा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दलित पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत की ओर जाते समय तीन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में घायल रामबरन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं दूसरे घायल जितेंद्र कोरी ने हलियापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर राजा मौर्य, रमाशंकर सिंह और जयप्रकाश मौर्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |