Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः शराबी पति से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई गुहार


बीसलपुर। घरेलू हिंसा से त्रस्त एक महिला ने अपने शराबी पति के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी सीमा देवी पत्नी गौरीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति रोजाना शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। उसके दो छोटे बच्चे हैं तथा पति घर का अधिकांश सामान भी बेच चुका है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। महिला ने बताया कि वह बच्चों के साथ किसी तरह अपना गुजारा कर रही है। आरोप है कि जब वह अपने मायके में रहती है, तब भी उसका पति पीआरवी-112 पर फोन कर पुलिस बुलवाकर उसे परेशान करता है। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |