बीसलपुर। तालाब के पट्टे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पट्टा न मिलने से नाराज युवक पर तालाब में लगी सिघाड़े की पौध उखाड़कर फेंकने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पंसड़ी निवासी सर्वेश पुत्र मंगली प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत ढकिया रंजीत के मजरा सखिया स्थित ग्राम समाज के तालाब का पट्टा पिछले वर्ष गांव के रजनीश के नाम था, जबकि इस वर्ष उक्त तालाब का पट्टा उसके नाम आवंटित किया गया है। उसने तालाब में सिघाड़े की पौध भी लगा दी थी। आरोप है कि पट्टा न मिलने से नाराज रजनीश ने तालाब में लगी सिघाड़े की पौध उखाड़कर फेंक दी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)