Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः सड़क किनारे खड़ी बाइक बनी हादसे का कारण, तीन लोग गंभीर घायल! मकरंदापुर चैराहे के पास दो बाइकों की टक्कर, घायलों को जिला अस्पताल रेफर


बीसलपुर। मकरंदापुर चैराहे के पास सड़क किनारे तिरछी खड़ी बाइक से टकराने के कारण हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दियोरिया निवासी अमित गुप्ता गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से दियोरिया से बीसलपुर जा रहे थे। मकरंदापुर चैराहे के पास सड़क किनारे तिरछी खड़ी नौगमियां निवासी दरोगा की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर दियोरिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया कला भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |