संग्रामपुर: मरीजों को नहीं मिल पा रही चिकित्सक सेवा, न ही हुई प्रयोगशाला में जांच
July 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।इस केंद्र पर एक चिकित्सक ( एमबीबीएस) एक लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स और एएनएम की तैनाती की गई है।इस केंद्र पर प्रसव कक्ष भी है लेकिन चिकित्सक की अनुपस्थिति व अन्य स्वास्थ्य टीम के आने की रूटिंग गड़बड़ होने से क्षेत्र वासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है।ये पांच सदस्यीय स्वास्थ्य टीम पूरे सप्ताह एक साथ नहीं रहती कभी चिकित्सक तो कभी लैब टेक्नीशियन तो कभी फार्मासिस्ट और कभी स्टाफ नर्स गायब रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन लोगों ने आपसी सहमति बनाकर बारी -बारी से छुट्टी करते हैं। केंद्र पर आये मरीज ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया क्योंकि आज अस्पताल पर तैनात डॉक्टर धीरेंद्र कुमार अस्पताल नहीं आये उन्होंने बताया कि कुछ शुगर की जांच करानी थी लेकिन प्रयोगशाला में ताला बंद होने के कारण जांच नहीं हुई। मौके पर मिले फार्मासिस्ट ने रटी- रटाई कहानी बताई कि डाक्टर साहब के परिवार में कोई बीमार है वहीं लैब टेक्नीशियन काजल नायक के बारे बताया कि उनकी स्कूटी खराब है। स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लपरवाही पर अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को स्वस्थ करने के लिए बनाया गया है। लेकिन यहां तो स्वयं अस्पताल ही बीमार चल रहा है।
