संग्रामपुर/अमेठी। मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के तहत इंटर कॉलेज कालिकन धाम में आयोजित दैनिक प्रार्थना सभा में कुछ बालक और बालिकाओं ने अपने विचार साझा की कक्षा 11 का छात्र अभिनव श्रीवास्तव ने अपने पढ़ने के तरीके पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की विद्यार्थी जीवन में समय बहुत ही बहुमूल्य है प्रतिदिन रात में 10 बजे व सुबह का 4 उठकर पढ़ना चाहिए क्योंकि विद्यार्थी जीवन ही पूरी जिंदगी का लेखा जोखा तैयार करता है। इसी प्रकार कक्षा 11 की लड़कियों ने अपने विषयों की समय सारणी पर अपने विचार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के तहत बच्चों को बिना किसी डर या झिझक के अपनी बात करने का अवसर मिल रहा है जिसके कारण आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है उन्होंने कहा माइक पर बोलने से बच्चों का सार्वजनिक रूप से बोलने का डर दूर हो जाता है। शिक्षक फारूक अहमद ने कहा कि बच्चों को इस मंच से अच्छी आदतें संस्कार और देश समाज से जुड़ी सकारात्मक बातें साझा करने की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में सभी अध्यापक अध्यापिकाएं व बालक बालिकाएं शामिल हुए।
संग्रामपुर: बच्चों ने अपने विचार किया साझा
July 31, 2026