Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः एक सप्ताह इलाज के बाद थाने पहुंचा परिवार! साइकिल से जा रही छात्रा से छेड़खानी की कोशिश


24 जुलाई की घटना में घायल हुई थी छात्रा, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में कोचिंग जा रही एक 16 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में छात्रा के सिर में गंभीर चोटें आईं। करीब एक सप्ताह तक इलाज कराने के बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनीपुर निवासी श्याम लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6रू20 बजे उनकी पुत्री आराधना अपनी सहेली संजना के साथ साइकिल से रानीगंज स्थित आरपीएस कोचिंग सेंटर जा रही थी। आरोप है कि लखनीपुर-रानीगंज मार्ग पर बाज के पुरवा के पास पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने पीछे से आराधना को पकड़कर साइकिल से नीचे गिरा दिया और उसे झाड़ियों की ओर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता की सहेली द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक बाज के पुरवा गांव की ओर भाग निकला। घटना के दौरान सड़क पर गिरने से छात्रा के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद छात्रा को सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीटी स्कैन सहित उपचार के बाद लगभग एक सप्ताह तक उसका इलाज चला।इलाज के बाद छात्रा के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |