Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर जनपद भर में पैदल गश्त, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा

 


अमेठी! शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों द्वारा पैदल गश्त की गई।

“मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

इस दौरान मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की गई। आमजनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |