प्रतापगढः स्वामी कृष्णानंद सरस्वती का निधन, सांसद व विधायक ने जताया दुख
July 06, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। अगई के दुर्गन भवानी धाम की प्रबन्धिका साध्वी कृष्णानंद सरस्वती जी 78 का रविवार की देर रात निधन हो गया। साध्वी कृष्णानंद के निधन की जानकारी मिलने पर सोमवार को बड़ी संख्या में अनुयायी धाम में एकत्रित हुए दिखे। दोपहर विधिविधान से साध्वी कृष्णानंद सरस्वती जी को समाधि दी गयी। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी ने ब्रम्हलीन कृष्णानंद सरस्वती जी के निधन को आध्यात्मिक क्षेत्र की रिक्तता कहा। वहीं ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, आचार्य राजेश मिश्र, डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, भूपेन्द्र तिवारी काजू, जय सिंह, आचार्य विन्देश्वरी पटेल, अधिवक्ता अंकित सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि ने भी साध्वी कृष्णानंद के निधन पर दुख जताया है।
.jpg)