Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बिहार में आज मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट


देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के भीतर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने देश के 13 राज्यों में हल्की से लेकर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि, देश के उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश कम रहेगी और कुछ दक्षिणी राज्यों में उमस व लू का असर बना रह सकता है।

वहीं, मौसम विभाग की ओर से आंकड़े जारी कर बताया गया है कि इस साल 1 जून से 13 जुलाई तक के मॉनसून सीजन में भारत के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का स्तर सामान्य से काफी कम रहा है। कई बड़े राज्यों में पानी की इस भारी कमी के कारण स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |