Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान करें ऑनलाइन पंजीकरण- जिला उद्यान अधिकारी


अमेठी। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में किसानों को फल, सब्जी, मसाला एवं पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत नवीन उद्यान स्थापना, संकर सब्जी कार्यक्रम, मसाला फसल कार्यक्रम, पुष्प खेती, औषधीय फसल उत्पादन, मल्चिंग, सब्जियों में सपोर्ट सिस्टम, फेंसिंग, फ्रूट कवर, एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम), मधुमक्खी पालन, लो-कॉस्ट मशरूम यूनिट तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं में अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इन योजनाओं के लिए जनपद को निर्धारित भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीकरण के सात दिनों के भीतर आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, खतौनी, पासपोर्ट आकार का फोटो, मोबाइल नंबर तथा फार्मर रजिस्ट्री की प्रति संबंधित कार्यालय में जमा करें। निर्धारित अभिलेख समय से जमा न करने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नवीन उद्यान स्थापना योजना के अंतर्गत पौध एवं रोपण सामग्री केवल राजकीय अथवा पंजीकृत पौधशालाओं से ही क्रय की जानी चाहिए। विभागीय योजनाओं में पात्र किसानों को बीज एवं अन्य निवेश मदों पर भी अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |