जगदीशपुर: दबंग भूमाफिया धारी प्रशासन पर पड़ रहें भारी! राजस्व टीम द्वारा कब्जा हटाने के बाद पुनः हुए हाबी
July 27, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। योगी सरकार में जहां भूमाफिया पनाह मांग रहे हैं तो वहीं दबंग भूमाफिया चक मार्ग को जोत कर खेत में मिला लिया राजस्व टीम द्वारा कब्जा मुक्त कराने के बाद भी पुनः चक मार्ग पर धान की रोपाई कर लिया शिकायत कर्ता जिले से लेकर राजधानी तक न्याय की गुहार लगा रहा है। विकास खण्ड शुक्ल बाजार क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत तेतार पुर पूरे बसावन राम बहादुर मौर्य ने जिले से लेकर राजधानी तक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई आरोप है कि मेरे ही गांव के दबंग भूमाफिया जो चक मार्ग को जोत कर खेत में मिला लिया शिकायत के उपरांत राजस्व टीम द्वारा नाप-जोख कर चकरोड को कब्जामुक्त कराया गया था परन्तु दबंगों ने राजस्व टीम को ठेंगा दिखाते हुए पुनः चक रोड पर कब्जा कर धान की रोपाई कर दिया शिकायत कर्ता जिले से लेकर राजधानी तक न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। आला अफसरों द्वारा कब्जा मुक्त कराने का निर्देश जारी करने के बाद भी दबंगों का कब्जा बरकरार है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नितेश राज ने बताया कि मामला संज्ञान में है जल्द ही चकरोड को कब्जामुक्त कराया जायेगा।
.jpg)