जगदीशपुर: खराब पड़ा इंडिया मार्का नल, लोग बेहाल
July 27, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा इंडिया मार्का नल महीनों से खराब पड़ा हूआ है बच्चे बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं जिम्मेदार सबकुछ जानते हुए भी अंजान बनें हुए हैं। विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत इटरौर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा इंडिया मार्का नल महीनों से खराब पड़ा हुआ है जिसके चलते पढ़ाई के लिए आने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को पानी मिलना दुश्वार हो गया है प्यास लगने पर काफी फासले पर रोड़ के बगल जाना पड़ता हैं। जहां रोड़ पर वाहनों का आवागमन के चलते बच्चे कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों की समस्या को देखते हुए महीनों से खराब पड़े इंडिया मार्का नल को बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगाई गई परन्तु समास्या का निदान नहीं हो सका इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था जल्द ही समस्या का निदान कराया जायेगा।
