Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः फोटोग्राफर अपने पार्टनर को नहीं दे रहा डाटा


बीसलपुर। एक साथ काम कर रहे दो फोटो ग्राफर में आपसी विवाद को लेकर उसका सहयोगी अपने साथी को डाटा नहीं दे रहा है पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव काजरबोझी निवासी हिमांशु शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि दियो राजपुर निवासी अरविंद प्रजापति उसके साथ मिलकर शादी बारात में फोटो ग्राफर का काम करते हैं अरविंद के पास छह बारातों का डाटा मौजूद है जो कि उसे नहीं दिया गया है कई बार मांगने पर बहाने बाजी कर रहा है अब उसने गाली गलौज करते हुए साफ मना कर दिया है और जान से मारने की धमकी दे रहा है जिससे उसका लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो रहा है पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |