बीसलपुर। घर से कालेज जाते समय साइकिल सवार छात्रा को कालेज के सामने बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है घायल छात्रा को सीएचसी दियोरिया कला भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर छात्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव खरदाह निवासी रामनिवास की पुत्री हिमांशी ठाकुर उमराव सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है मंगलवार सुबह अपने घर से साइकिल लेकर स्कूल जाने के लिए निकाली जैसे ही वह कालेज के सामने पहुंची तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार द्वारा घायल छात्रा को पास में स्थित दियोरिया सीएचसी ले जाया गया जहां पर छात्रा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है।
.jpg)