Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: औपचारिकता ही रह गई है ग्राम चौपाल


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाली ग्राम चैपाल केवल औपचारिकता ही रह गई है चैपाल की नोडल-प्रशासनिक व अन्य अधिकारी फोटो खिंचवाने तक ही चैपाल लगाते हैं। आज शुक्रवार को जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मधुपुर  खदरी और सरैया कनू में ग्राम चैपाल ग्राम विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सुबह 12 बजे शुरू हुई मात्र 1 घंटे बाद दोनों ग्राम चैपाल समाप्त कर दी गई। प्रशासनिक अधिकारी की लापरवाही को देखते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र के किसी दो  पंचायत भवन ग्राम चैपाल लगाई जाती है जिसमें सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है जागरूक किया जाता है और समस्याएं सुनी जाती है लेकिन इस समय ग्राम चैपाल महज एक औपचारिकता ही रह गई है ग्राम विकास अधिकारी पंचायत सहायक अधिकारी एक दो सदस्य मौके पर पहुंचकर फोटो खींचकर औपचारिकता पूरी करने में लगे हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |