अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे रामदत्त वैष्णा गांव में गुरुवार देर रात जहरीले सांप के डसने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज (11 वर्ष) पुत्र जीतलाल रात में अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। दर्द होने पर मासूम की चीख सुनकर परिजन जाग गए और उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक के पिता जीतलाल रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें भी दे दी गई है।सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अमेठीः मासूम को सांप ने डसा, हुई मौत
July 31, 2026